फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: चैंबर की पैमाइश करने मेनहोल में उतरा युवक, बेहोश होकर गिरा; रेसक्यू अभियान जारी

रानियां बाइपास पर सीवरेज की मुख्य लाइन नई बिछाई गई थी। इस लाइन को बिछाने के साथ साथ विशेष रूप से चैंबर बनाए गए हैं। प्रशासनिक तौर पर पैमाइश का काम पूरा हो गया था। लेकिन लेबर की आपस में पैमाइश को लेकर विवाद था। ऐसे में रविवार दोपहर को तीन चार लोगों ने चैंबर पर लगे ढक्कन हटाकर पैमाइश करनी चाही। ऐसे में 35 फीट गहराई तक चैंबर की पैमाइश करने के लिए दो युवक उतरे। इनमें दोनों युवक गैस के प्रभाव में आने से बेहोश हो गए। ऐसे में एक युवक गहरी लाइन के मेन होल के अंदर जा गिरा। जबकि दूसरे युवक को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। बता दें कि पिछले ढाई घंटे से टीम मेनहोल में गिरे युवक को खोज रही है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को दूर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन पर ढिलाई बरतने और डेढ़ घंटा देरी से बचाव कार्य शुरू करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, मौके पर पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ देवकर्ण ने बताया कि विभाग के जेई और ठेकेदार ने पहले ही पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया था। इसको लेकर कोई विवाद नहीं था। आज ठेकेदार की लेबर ने आपसी विवाद को लेकर बिना अनुमति चैंबर का ढक्कन हटाकर पैमाइश का काम करना शुरू कर दिया। इसी कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल फायर बिग्रेड, विभाग की टीमें मिलकर काम कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें