पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पानीपत में कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवश्यक जानकारी एकत्रित करने के लिए सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कांवड़ लेने जाने वाले सभी श्रद्वालुओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जाने से पहले संबधित थाने में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी जरूर जमा करायें ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित प्रदेश की पुलिस से तुरंत मदद पहुंच सके।