फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा ने छोड़ी कांग्रेस

जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा ने कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि पार्टी में मान-सम्मान नहीं मिल रहा है। जल्द अपना इस्तीफा पार्टी संगठन को भेज देंगे। मंगलवार को जिला विकास भवन के कमरा नंबर नौ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल हुड्डा ने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। अब पार्टी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलवान रंगा तक को विधायक के कार्यक्रम में सीट तक नहीं मिली। उनका भी कांग्रेस से मन भर चुका है। सरकार के साथ भी टकराव रहा। इसके बाद भी कॉल तक रिसीव नहीं की जाती है। इसलिए वे कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ लोगों का ही दबदबा रह गया है। साथी पार्षद व समर्थक सरपंचों से बात करके यह निर्णय लिया है। इनेलो नेता अभय चौटाला से मिलने के सवाल पर अनिल हुड्डा ने कहा कि मैं अभय से नहीं मिला। हालांकि अभय चौटाला सच्चे नेता हैं। जो सच्चा आदमी होगा उसी के साथ काम करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो की तरफ से टिकट का ऑफर जरूर आया था। उन्होंने कहा कि अभी किसी दल में जाने का निर्णय नहीं किया है। दूसरे पार्षद व सरपंचों के साथ मिलकर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें