फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में लेबर कोड्स रद्द करने के विरोध में एकजुट हुए कर्मचारी व मजदूर

नवीन दलाल Updated Thu, 12 Feb 2026 12:47 PM IST

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों के मजदूर व कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में प्रदर्शन किया। बस स्टैंड स्थित पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ, सीटू संगठन, हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा, मनरेगा मेट मजदूर यूनियन, क्रैच वर्कर्स यूनियन, स्कूल एजुसेट चौकीदार शिक्षा विभाग, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा, अखिल भारतीय किसान मोर्चा, भवन निर्माण कारीगर यूनियन, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन, बैंक एसोसिएशन, हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मकैनिकल वर्कर्स यूनियन, ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन आदि कर्मचारी संगठन राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रदर्शन हिस्सा ले रहे हैं। कर्मचारियों की मांग में न्यूनतम वेतन 30000 रुपये मासिक करने, ठेका प्रथा व निजीकरण बंद करने, 31 दिसंबर हाई कोर्ट का निर्णय लागू करते हुए अस्थाई-कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, स्कीम वर्करों को पक्का करने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआ वापिस करने, निर्माण मजदूरों का पोर्टल चालू करने, वीबी-ग्राम जी रद्द करके मनरेगा बहाल करने, बिजली बिल और बीज बिल आदि रद्द करने जैसी मांग शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें