फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग: साहब चकबंदी से बचाएं, सुख-सुविधाएं दिलाएं

चकबंदी से परेशान निंदाना के ग्रामीणों ने मंगलवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। यहां अपनी मांगों के समाधान के लिए उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें गलत कीमत लगाकर कर चकबंदी करने की बात की गई। ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी की जरूरत पूरे गांव को है। चकबंदी की कमियों के कारण गांव दो धड़ों में बंटा हुआ है। इस चकबंदी में नाजायज फायदा उठाने वाले इसे ज्यों की त्यों पकड़ना चाहते हैं। इसका विरोध करने वाले इसी तरह इसे ठीक करवाकर पकड़ना चाहते हैं। योजना अनुसार फिरनी में रकबे की कीमत 32 है। फिरनी के अंदर का रकबा नहीं बदलना था। चकबंदी करने वालों ने फिरनी के रकबे की कीमत 16 आने लगाकर रकबे बदल दिए हैं। फिरनी व लाल डोरा में करीब 750 एकड़ रकबा है। इसमें करीब 350 एकड़ में बस्ती है। फिरनी में गांव की शामलात भूमियों के साथ अधिकतर पुरानी खेवटों के छोटे-छोटे रकबे हैं। बस्ती में कीमती जमीन 16 आने कीमत लगाकर दूसरों को दी गई हैं जिससे एक-एक आदमी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें