फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: स्कूल बस व निगम की गाड़ी में टक्कर, चालक व हेल्पर घायल

शहर के लढ़ोत चौक के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूल बस और नगर निगम की गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में निगम की गाड़ी के चालक और हेल्पर घायल हो गए। बुधवार को पानीपत-सोनीपत आउटर बाईपास पर लाढ़ौत चौक के पास सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी स्कूल बस पानीपत रोड की ओर से तेज गति में आ रही थी। इसी दौरान कट से दूसरी दिशा से आ रही नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नगर निगम की गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले बस से और फिर पास खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। इस टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई। गनीमत रही कि किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। स्कूल बस खाली होने से बड़ी अनहोनी टल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें