फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय परिवर्तनों पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के तत्वावधान में शनिवार को भू आकृति विज्ञान, पर्यावरण और समाज विषय पर तीन दिवसीय 36वां भारतीय भू आकृति विज्ञान संस्थान (आईजीआई) राष्ट्रीय सम्मेलन प्रारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से लगभग 175 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें नई दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, गुजरात, और हिमाचल प्रदेश के विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल हैं। उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि भू-आकृतिक और पर्यावरणीय परिवर्तनों के कारण ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, समुद्र स्तर में वृद्धि, भू-आकृतिक बदलाव, जैव विविधता की हानि और प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते प्रभाव जैसी गंभीर चुनौतियां उभर कर सामने आ रही हैं। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा और शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरणीय परिवर्तनों और उनके समाज पर प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रतिभागियों ने इस सम्मेलन को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकटों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें