फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से लगाई घर बचाने की गुहार, डीसी ने दिया आश्वासन

मोखरा खास गांव के काफी लोग वीरवार को जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के कुछ लोग उनको पट्टे की जमीन से बेदखल कर उनके घरों को ध्वस्त कर रहे हैे। इस तरह के एक-दो नहीं बल्कि 150 से अधिक पीड़ित हैं। जब ग्रामीण दबंगों से घर बचाने की गुहार लगाते हैं तो वे कहते हैं कि डीसी के आदेश पर कार्रवाई हो रही है। वहीं, डीसी ने मामले की जांच बैठा दी है। गांव के रमेश, ओमवती, सुशीला, सरोज, राजवंती, भोरी और रामकुमार समेत काफी लोग डीसी से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि उनको 1989 में पट्टे की जमीन दी गई थी और उस पर वे घर बनाकर रह रहे हैं, लेकिन कुछ लोग अब उनके घरों को ध्वस्त कर कब्जा कर रहे हैं। कई ग्रामीणों के घरों को तोड़ा जा चुका है। जबकि उक्त जमीन पर अदालत का स्थगन आदेश है। जब इस बात का विरोध किया जाता है तो वह कहते हैं कि डीसी के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वीरवार को डीसी ने साफ कहा कि इस तरह का कोई आदेश उन्होंने नहीं दिया है। इस पर डीसी ने जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें