माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। मोगरा निवासी सुरेश की आत्महत्या मामले में परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार ने सुरेश को घर में घुसकर जबरन पीटने व जबरन अंगूठा लगवाकर राजीनामा कराने का आरोप लगाया है। इससे आहत सुरेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार सोमवार को एसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। सचिन ने कहा कि मेरे भाई सुरेश को प्रताड़ित किया गया है। इसके लिए बहुअकबरपुर थाने का हवलदार दोषी है। इसे बचाया जा रहा है। पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक परिवार न तो शव लेगा और न ही पोस्टमार्टम कराएगा। नरेंद्र ने कहा कि मेरे भतीजे के साथ गलत हुआ है। परिवार को न्याय चाहिए। इसीलिए एसपी से मिलने आए हैं।