महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के 43वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल यूनिफेस्ट-24 में मंगलवार को हरियाणवी व राजस्थानी गीतों पर प्रतिभागियों के साथ दर्शक जमकर झूमे। प्रतिभागियों ने अलग-अलग छह मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वन एक्ट प्ले, मिमिक्री, लोकगीत, वेस्टर्न इंस्ट्रयूमेंट, हरियाणवी व पंजाबी कविता, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, डिबेट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कोलाज शामिल रहे। टैगोर सभागार में मुख्य मंच पर विद्यार्थियों ने एकल नृत्य की प्रस्तुति से मन मोहा। यूनिफेस्ट के तहत विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी 35 से ज्यादा विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।