मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक के लाढ़ौत गांव में साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर के मामा के घर पहुंचकर मृतक के परिवार को सांत्वना दी। संदीप की आत्महत्या के बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद सीएम के आगमन पर परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई। सैनी ने परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को सजा मिलेगी।