रोहतक में साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इनेलो नेता सुनैना चौटाला ने मृतक के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। कहा कि पार्टी परिवार के साथ खड़ी है, जांच निष्पक्ष होनी चाहिए, लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परिवार को पूर्ण न्याय मिलना चाहिए। यह बयान IPS वाई. पूरन कुमार के सुसाइड से जुड़े विवाद को और गहरा कर रहा है, जहां संदीप ने अपने सुसाइड नोट में पूरन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।