रोहतक के सुखपुरा चौक के नजदीक दोस्त की पार्टी में गए खिड़वाली के युवक अजय हुड्डा को पहले युवकों ने गोली मारी, फिर ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चार दिन निजी अस्पताल में जिदंगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहे अजय हुड्डा ने वीरवार सुबह दम तोड़ दिया। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को हत्या में बदल दिया है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।