फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में कव्वाली की प्रस्तुति ने बांधा समां, आज अभिरंग-2026 का होगा समापन

जाट कॉलेज में आयोजित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय जोनल युवा महोत्सव ‘अभिरंग-2026’ का वीरवार को तीसरा और अंतिम दिन है। महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटक और कला की विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, कव्वाली की प्रस्तुति ने समां बांध दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का समापन आज शाम पांच बजे होगा। समापन समारोह में रोहतक के उपायुक्त एवं मुख्य अतिथि सतबीर सिंह शिरकत करेंगे। वहीं, एसडीएम रोहतक आशीष के. वशिष्ठ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव में रोहतक, सोनीपत और झज्जर जोन के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें