झज्जर रोड पर स्थित जैन जति में जैन समाज ने शहर में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव एवं जन्म जयंति के अवसर पर स्वर्ण रथ यात्रा व शोभायात्रा निकाली। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि शोभायात्रा में सानिध्य 108 मुनि निश्चिंत सागर महाराज एवं आर्यिकात रत्न 105 सरस्वती भूषण माता रथ यात्रा का शुभारंभ एलपीएस बोसार्ड के एमडी समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन, वशिष्ठ अतिथि समाज सेवी उद्योगपति सरार्फ बलजीत राय जैन व गौतम जैन ने धर्म की झंडी दिखाकर किया। यह शोभायात्रा सुबह 8:30 बजे दिगंबर जैन मंदिर सराय मोहल्ला से श्री जी को स्वर्ण रथ यात्रा पर विराजमान करके झज्जर रोड पर स्थित जैन जती जी से शुरू होकर भगवान महावीर मार्ग, अप्रोच रोड, महाराजा अग्रसैन चैक, जैन स्थानक रेलवे रोड, भिवानी स्टेंड, दुर्गा भवन मंदिर, गुरुद्वारा, इन्दिरा मार्किट केवल गंज, जैन स्थानक सब्जी मण्डी बाबरा मौहल्ला, पिथवाड़ा मौहल्ला, दिल्ली गेट, शांत माई चैक शहर के सभी स्थानकों व श्री दिंगबर जैन मंदिरों में होते हुए वापिस सराय मौहल्ला में स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में पहुंची।