गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के पहरावर कैंपस में शांतिपूर्वक चल रहा भूमि पूजन समारोह अचानक हंगामे में तबदील हो गया। यहां सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के सामने दो समर्थक एक-दूसरे से उलझ गए। कार्यक्रम में बैठने को लेकर प्रवीण कौशिक व मोनू अत्री के बीच हुई कहासुनी कुछ ही पलों में हाथापाई में बदल गई। इन्हें वहां मौजूद समाज के लोगों और पुलिस ने दोनों को अलग कर मामला शांत कराया। यहां मंत्री ने समर्थकों को समझा कर मामला रफादफा किया। विवाद को लेकर वार्ड 20 के पार्षद प्रवीण कौशिक व अधिवक्ता माेनू अत्री का कहना है कि समारोह में बैठने को लेकर असमंज के चलते कहासुनी हुई थी। कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। रविवार सुबह भूमि पूजन के लिए सहकारिता मंत्री समेत समाज के अनेक लोग पहरावर पहुंचे। यहां सकहारिता मंत्री ने गौड़ संस्था के नए भवन के शिलान्यास के लिए हुए हवन में हिस्सा लिया। हवन कुंड में आहुति डालने के बाद उन्होंने आपस में उलझे समर्थकों को समझाते हुए भाईचार बनाकर शांतिपूर्वक रहने की नसीहत दी।