शहर के जींद बाईपास पर सोमवार को बरसी नगर के लोगों ने चार घंटे जाम लगाया दिया। इसके चलते राहगीरों, वाहनों, बस यात्रियों व स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुंदरपुर रोड की काफी समय से खस्ता हालत में है, गहर गड्ढे बनने हुए हैं। साथ ही सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं और लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सुबह 11 से शाम 3:30 बजे तक रोड जाम कर दिया।