फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: अमर उजाला फाउंडेशन ने एसआरएस स्कूल में आयोजित किया पुलिस पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसआरएस स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के दौरान पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसएचओ लाखन माजरा आईपीएस रवींद्र कुमार ने शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल से नहीं, किताबों से करीबी बनाओ। बढ़ते साइबर अपराध में युवाओं को जागरूक होना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार के अनजान लिंक को क्लिक नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी साइबर अपराध के शिकार होते हैं, इसके लिए तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने ये भी कहा कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय सेल्फ स्टडी को देना चाहिए। दूसरों को जागरूक करने के लिए पहले स्वयं अपनी आप को जागरूक बनाना है। इस दौरान स्कूल के निदेशक डॉ. सुमित शर्मा, जिला समन्वयक अनुज मलिक, कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर, अमनदीप, डॉ. सतीश, डॉ. सुशील व डॉ. पंकज जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें