फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वायु सेना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने साइकिल रैली से दिया स्वच्छता व राष्ट्रीय एकता का संदेश

नवीन दलाल Updated Wed, 08 Oct 2025 11:01 AM IST

पूर्व वायु सैनिकों की ओर से वायु सेना दिवस पर 5 किलोमीटर की एक साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली के माध्यम से पूर्व सैनिकों ने स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण बचाव, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ का संदेश देते दिया। सुबह छह बजे मानसरोवर पार्क स्थित शहीदी स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूर्व सैनिकों की साइकिल रैली सेक्टर-1 स्थित देवीलाल पार्क में पहुंची। पूर्व सैनिकों ने देवीलाल पार्क में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व सैनिक उमेश दहिया, कृष्ण सुहाग, नरेंद्र सिंह लठवाल, रविंदर जून, वेदपाल सिंह, सुखबीर कौशिक, रघुबीर सिंह, नरेंद्र सिंह अहलावत, श्रीभगवान कलकल, नरेश खोखर, राज कुमार लांबा व कुलदीप हुड्डा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें