फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच ने बुधवार को मानसरोवर पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सोनीपत व रोहतक जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई हत्याओं के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि अति पिछड़ा वर्ग के लोगों की हत्याओं में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ-साथ सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदर्शन के बाद अति पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच ने पैदल मार्च निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय में मांग पत्र सौंपा। मंच ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें