डी पार्क पर आग की चपेट में आने से तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ। इससे पहले तीनों का पोस्टमार्टम पीजीआई में हुआ। तीनों के शवों को रात में ही दुकानों के अंदर से बरामद किया गया था। शवों को बरामद करने के बाद पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया था। मोहित और अमन का अंतिम संस्कार जींद रोड स्थित श्मशान भूमि पर हुआ। जहां अमन और मोहित को श्रद्धांजलि देने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं सौरभ उर्फ रोहित का अंतिम संस्कार गोहाना रोड स्थित श्मशान भूमि में हुआ।