फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: छोटू राम पॉलिटेक्निक के मैदान में आज से शुरू होगा आईपीएल फन पार्क

छोटू राम पॉलिटेक्निक के मैदान में शनिवार से आईपीएल फन पार्क का आगाज होने वाला है। बीसीसीआई मेंबर संदीप वागले ने बताया कि क्रिकेट, खिलाड़ियों, पसंदीदा टीमों व क्रिकेट प्रेमी के साथ आईपीएल 2026 फैन पार्क शुरू होने जा रहा है। देश के 50 शहरों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रशंसक मिलेंगे व आईपीएल के शानदार माहौल का आनंद लेंगे। उन्होंने बताया कि फन पार्क में बड़ी स्क्रीन पर हर स्थान से लाइव मैच प्रसारण किया जाएगा जिससे क्रिकेट प्रेमी को मैदान जैसा अनुभव मिलेगा। कोई भी क्रिकेट प्रेमी इस उत्सव से वंचित नहीं रहेगा क्योंकि प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। साथ ही, आईपीएल के आधिकारिक कार्यक्रम आयोजकों के संगीत, मर्चेंडा इज, खाने-पीने के स्टॉल, शीतल पेय और कई मनोरंजक गतिविधियां पार्क में होंगी। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलतार सिंह मलिक ने कहा कि उत्साह को और बढ़ाने के लिए, फैन पार्क में आने वाले क्रिकेट प्रमियों को अपनी पसंदीदा टीम, खिलाड़ी या क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को व्यक्त करने और अपने खास फैन मोमेंट्स दिखाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें