सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के 64वें जन्मदिन पर मंगलवार को जिला बार में 64 पाउंड वजन का केक काटा गया। खुद सेशन जज अजय तेवतिया ने काट काटकर दूसरे न्यायिक अधिकारियों, बार काउंसिल के सदस्य डाक्टर विजेंद्र अहलावत व बार प्रधान दीपक हुड्डा को केक खिलाकर बधाई दी। मौके पर बार हाल में सैकड़ों वरिष्ठ वकील व बार की कार्यकारिणी भी मौजूद रही। सीजेआई के जन्मदिन पर बार में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। बता दें कि प्रदेश से पहली बार सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। सीजेआई हिसार के रहने वाले हैं लेकिन कानून की पढ़ाई एमडीयू से की है। बार की तरफ से 14 फरवरी को उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।