फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: एचएसवीपी ने काटे पेड़, किसान ने विरोध स्वरूप किया आत्महत्या का प्रयास

शहर के सेक्टर 6 बाग में एचएसवीपी की ओर से पेड़ काटने पर एक किसान ने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। बाग में करीब तीन घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इधर घटना की सूचना पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान को समझा कर पेड़ से उतारा। सेक्टर-6 निवासी राजबीर राठी ने बताया कि उन्होंने बाग में कई साल से पेड़ लगाए हुए हैं। इन्हें एचएसवीपी कई बार काटने का प्रयास कर चुका है। यह मामला एनजीटी कोर्ट में विचाराधीन है। अभी कोर्ट का फैसला नहीं आया है। इसके बावजूद रविवार को एसएसबी विभाग ने बाग में पहुंचकर पेड़ काट दिए। सोमवार सुबह जब वह बाग में पहुंचे तो विभाग के पुलिस बल के साथ वहां से पेड़ों को उठाकर ले जा रहे थे। जिनको उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन अधिकारी नहीं माने तो वह पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान को समझा कर पेड़ से उतारा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें