फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सद्भावना यात्रा में शामिल नहीं हुए हुड्डा, कुमारी सैलजा और सुरजेवाला

शाहिल शर्मा Updated Sat, 23 May 2026 08:04 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां के बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की प्रदेश स्तरीय सद्भावना यात्रा मे कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा। यात्रा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास के बाहर से निकाली गई। दिल्ली बाईपास पर समापन समारोह का आयोजन किया गया। तीन दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा था कि यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस के पूर्व आठ प्रदेश अध्यक्षों व चार पूर्व कार्यकारी अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, सूरजभान, फूलचंद मौलाना, धर्मपाल मलिक भी शामिल हैं। कार्यक्रम स्थल पर 600 के करीब लोग पहुंचे हैं। शाम को सद्भावना यात्रा शहर के बीचोंबीच से गुजरकर भिवानी स्टैंड पर जाकर संपन्न होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें