जाट कॉलेज के गेट के सामने मंगलवार को हरि ओ३म् सेवा दल की ओर से सेठ बिमल प्रसाद जैन के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दोपहर 12:30 बजे तक करीब 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जैन व जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, राजीव जैन, हरी ओम व सन्नी आदि मौजूद रहे।