गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय समारोह का शनिवार को कार्यक्रम अनुसार फुल ड्रेस अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता शनिवार को अधिकारियों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा और ध्वजारोहण किया। उपायुक्त ने अधिकारियों से समारोह स्थल के सभी प्रबंधों की जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सचिन गुप्ता फुल ड्रेस अंतिम पूर्वाभ्यास में परेड का निरीक्षण किया।उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत खुली जीप में सवार होकर परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण किया।