फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल से किया भावुक

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बुधवार को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। पीटी शाे, नृत्य, गीत व मलखंब के प्रतिभागियों ने अपनी भावुक प्रस्तुतियों से इसे रोमांचक बना दिया। पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी कैडेट व स्कूली विद्यार्थियों ने रिहर्सल में शानदार प्रदर्शन किया। उपायुक्त ने परेड की सलामी ली व तिरंगा फहराया। समारोह में 15 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। बुधवार को स्टेडियम में समारोह की मिनट टू मिनट रिहर्सल की गई। इसकी शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद मधुबन से आई 410 महिला जवानों समेत 850 पुलिस के जवानों ने पीटी शो, लेजियम, योग, आठ स्कूलों की टीमों ने सांकृतिक कार्यक्रम, डॉग शो, बाइक शो का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इसमें पहलगाम में नरसंहार व इसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई को खूब सराहा गया। इस प्रस्तुति ने समाराेह से एक दिन पहले ही माहौल को देशभक्ति पूर्ण बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें