फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सरकार से सहमति न बनने पर फिर दो दिवसीय हड़ताल पर आए अग्निशमन कर्मी

सरकार से सहमति न बनने पर शुक्रवार को अग्निशमन कर्मी फिर से दो दिवसीय हड़ताल पर आए हैं। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। मनसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर जिले के सभी केंद्रों के कर्मचारी जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य संगठन सचिव जयवीर चहल ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री में हुई आगजनी में राहत और बचाव कार्य करते हुए बलिदान देने वाले फायर कर्मियों भवीचंद शर्मा व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने को लेकर प्रदेश भर में हड़ताल की गई। उन्होंने कहा कि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और पीड़ित परिवार से एक आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने बताया कि वीरवार को चंडीगढ़ में सरकार के साथ हुई वार्ता में मांगों पर सहमति नहीं बनी। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रोहतक के प्रधान कर्मवीर सिवाच, सोनू हुड्डा, राज्य उप प्रधान अरुण ढुल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ रोहतक ब्लॉक के प्रधान प्रेम घिलोडिया, कृष्ण गोपाल, परवीन, अजय, बलराज, सतवीर, जयवीर, बलविंदर, रोहतास, नरेंद्र व राजेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें