रोहतक-दिल्ली बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार दोपहर एक बजे आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अस्पताल की अंतिम मंजिल पर स्टोर कक्ष में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस कारण स्टोर रूम में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंतिम मंजिल पर आग लगने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग की सूचना मिलते ही तीन दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। वहीं, पीसीआर से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हालात को काबू किया। हालांकि इस दौरान दिल्ली रोड पर लंबा जाम लग गया।