फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: मकड़ौली टोल पर किसानों ने लगाया जाम, दिया सांकेतिक धरना

गेहूं खरीद के नए नियमों को लेकर किसानों ने मकड़ौली टोल प्लाजा पर शनिवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सांकेतिक धरना दिया और जाम लगाया। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चला जिसके चलते यातायात भी प्रभावित रहा। धरने के दौरान बड़ी संख्या में किसान टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से लागू किए गए नए नियम उनकी परेशानी बढ़ाने वाले हैं। इसमें खासकर बायोमेट्रिक प्रक्रिया के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि तकनीकी खामियों और धीमी प्रक्रिया के चलते मंडियों में उनका समय बर्बाद हो रहा है और फसल बेचने में देरी हो रही है। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें