रोहतक से दिल्ली के इलेक्ट्रिक बस का शनिवार से संचालन शुरू हो गया है। डीटीसी ने रोहतक-दिल्ली के बीच तीन इलेक्ट्रिक बस सर्विस शुरू की हैं। इन बसों का प्रत्येक 50 मिनट के बाद किया जाएगा। बस स्टैंड के बूथ संख्या एक से बसों का आवागमन हो रहा है। इन बसों को रोहतक डिपो कर्मशाला में 6 टाइम चार्जिंग के लिए दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक बस रोहतक से शुरू होकर सांपला, बहादुरगढ़, टिकरी बॉर्डर, पीरागढ़ी होते हुए दिल्ली के आईएसबीटी-कश्मीरी गेट तक जाएगी। डीटीसी ने इस रूट के लिए दिनभर में अनुमानित 10 समय निर्धारित किए हैं जिससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकें।