फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में बारिश से बचाव के प्रर्याप्त इंतजाम नहीं होने से अनाज मंडियों में रखा लाखों क्विंटल गेहूं भीगा

रोहतक में वीरवार रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। सुबह होते-होते शहर व आस-पास के इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। बारिश कारण शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने अनाज मंडियों इंतजामों की पोल खोल कर रख दी। बारिश से बचाव के प्रर्याप्त इंतजाम होने के कारण अनाज मंडियों में रखा लगभग 12 लाख क्विंटल गेहूं बारिश की भेंट चढ़ गई। सुबह बारिश में भीगी गेहूं को मजदूर पानी से बहार निकालते नजर आए। बारिश में गेहूं भीगने के कारण अनाज मंडियाें खरीद व उठान प्रभावित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें