फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सीमेंट व सरिया व्यापारी को मारी गोली, अज्ञात हमलावर पैदल वारदात अंजाम देकर भागा

शहर के सुखपुरा चौक के नजदीक शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीमेंट व सरिया व्यापारी प्रवीण सैनी को एक युवक गोली मारकर भाग गया। हमलावर ने तीन-चार फायर किए, हालांकि प्रवीण को एक गोली लगी है। उन्हें पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पता चला है प्रेम नगर चौक निवासी प्रवीण सैनी (32) ने गोहाना रोड पर सुखपुरा चौक से दलाल भवन के सामने राजलक्ष्मी सीमेंट एवं सरिय की दुकान कर रखी है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रवीण दुकान पर बैठा हुआ था। अज्ञात युवक पैदल आया और तीन-चार गोलियां फायर करके भाग गया। पता चला है कि प्रवीण को एक गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायल को तत्कालीन पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया। दिनदहाड़े हुई वारदात से शहर में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल उठ गया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस वारदात की जांच कर रही है। हमलावर को पकड़ने के लिए सीआईए प्रथम, द्वितीय, स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ व पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस दबिश दे रही हैं। परिजनों का कहना है कि उनको नहीं पता किसने और प्रवीण सैनी को गोली मारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें