रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग और सेंटर फॉर बायोइंफोर्मेटिक्स के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे हुई। इस अवसर पर भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान साइक्लॉजी विभाग द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से कैंसर से जुड़ी जानकारी दी गई और लोगों को इस गंभीर बीमारी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।