आईएमटी स्थित अमर उजाला कार्यालय में रविवार को उद्यमियों व किसानों ने प्रदेश स्तरीय बजट उम्मीदों को लेकर संवाद कार्यक्रम में चर्चा की। उद्यमियों ने कहा कि लगातार बिजली बिलों पर फिक्स्ड चार्ज की अतिरिक्त मार झेलनी पड़ रही है। इसे खत्म करना चाहिए। किसानों ने कहा कि सरकार सब्सिडी व बीमा सुविधा को सुदृढ़ करे ताकि वास्तविक लाभपात्र को लाभ मिल सके।