फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: विधायक बलराम डांगी के कार्यालय पर फायरिंग का दूसरा आरोपी अमन उर्फ बाज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

महम एवीटी स्टाफ की टीम ने कांग्रेस विधायक बलराम डांगी के कार्यालय पर फायरिंग मामले में दूसरे आरोपी अमन उर्फ बाज को गुगाहेड़ी रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने विधायक से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के करीब 11 घंटे बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 20 जून को बलराम डांगी के कार्यालय पर हुई फायरिंग से जुड़ा है। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी अमन लाखनमाजरा को भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें