फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई संदीप मामले में आठ दिन बाद भी SIT नहीं हुई गठित, एसपी का बड़ा बयान

एएसआई संदीप लाठर आत्महत्या केस की जांच के लिए घटना के आठ दिन बाद भी एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन नहीं हो सका है। परिजन जल्द जांच तेज करने की मांग को लेकर रोहतक के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिलेंगे। वहीं, एसपी का कहना है कि मुख्यालय से जांच को लेकर मार्गदर्शन लिया जाएगा। इसके लिए आदेशों का इंतजार किया जा रहा है। उधर, मंगलवार को पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता व गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादयान जींद के जुलाना पहुंचकर परिवार से मिले और सांत्वना दी। साइबर सेल रोहतक में तैनात एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्तूबर को लाढ़ौत गांव में अपने मामा बलवान के खेत में जाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले 6 मिनट 28 सेकंड का वीडियो वायरल किया था। चार पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें पूर्व एडीजीपी वाई पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

वीडियो में संदीप ने बताया कि वह पूर्व एडीजीपी के सुरक्षाकर्मी सुशील कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे। ऐसे में सात अक्तूबर को चंडीगढ़ में पूर्व एडीजीपी वाई पूरण कुमार व 14 अक्तूबर को रोहतक में एएसआई सुशील लाठर सुसाइड केस को आपस में जोड़कर देखा जा रहा है। एडीजीपी केस की जांच चंडीगढ़ एसआईटी कर रही है लेकिन एएसआई सुसाइड केस की अभी तक जांच ही शुरू नहीं हो सकी है। रोहतक एसपी का कहना है कि केस की जांच के लिए प्रदेशस्तरीय जांच टीम का गठन किया जाना है। इसके लिए मुख्यालय से पत्र आएगा। मार्गदर्शन के लिए मुख्यालय में संपर्क करेंगे।
एक हजार के करीब पुलिसकर्मी ग्रुप के माध्यम से जुड़े
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें