गांव खेड़ा मुरार के पास नहर में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह घूमने के लिए निकले ग्रामीणों ने नहर में शव पड़ा देखा। इसके बाद घटना की सूचना गांव के सरपंच और बावल पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गांव पातुहेड़ा के अनिल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय गांव पातुहेड़ा के अनिल किसी काम के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह पांव फिसलने से वह नहर में गिर गया। जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह खेड़ा मुरार के पास ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। सुबह खेड़ा मुरार के पास नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान पातुहेड़ा निवासी अनिल के रूप में हुई है। नहर में डूबने से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। - संजय सिंह, थाना प्रभारी, बावल