फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: महिला सरपंच ने ग्राम सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग

कोसली क्षेत्र के डहीना गांव की महिला सरपंच पिंकी ने ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे बदलने की मांग एक बार फिर उठाई है। करीब एक माह पहले ग्रीवेंस कमेटी में मामला उठाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर सरपंच मंगलवार को मीडिया के सामने आईं और अपनी नाराजगी जताई। सरपंच पिंकी ने बताया कि ग्राम सचिव गांव के विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं ले रहा है। पंचायत द्वारा प्रस्तावित कार्यों को या तो टाल दिया जाता है या उनमें अनावश्यक कमियां निकालकर भुगतान रोक दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर विकास कार्यों में बाधा डाली जा रही है, जिससे गांव का समुचित विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत की बैठकें समय पर नहीं बुलाई जातीं और कई-कई महीनों तक लंबित रखी जाती हैं। जब भी ग्राम सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो वह फोन नहीं उठाते, और यदि उठाते भी हैं तो किसी न किसी बहाने से काम टाल देते हैं। इससे पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों प्रभावित हो रही हैं। गौरतलब है कि गत माह बाल भवन में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सरपंच ने यह मुद्दा मंत्री विपुल गोयल के सामने उठाया था। उस दौरान उन्होंने ग्राम सचिव पर अभद्र व्यवहार करने के भी आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने एडीसी को जांच के आदेश दिए थे। डहीना गांव भाजपा विधायक अनिल यादव का गांव भी है, ऐसे में यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में बना हुआ है। सरपंच पिंकी ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ग्राम सचिव को बदला जाए, ताकि गांव के विकास कार्य सुचारू रूप से हो सकें। वहीं, ग्राम सचिव गजराज से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें