फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: कूड़ा जलने से फैला धुंआ, ग्रामीणों ने दी शिकायत

औद्योगिक क्षेत्र में रात के समय कुछ असामाजिक तत्व डंपरों में भरकर कंपनियों का कचरा पातुहेड़ा के पास फेंककर जा रहे हैं। इसमें दिनभर आग सुलगती रहती है। इससे उठने वाला धुआं गांवों की हवा में घुलता जा रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को नुकसान हो रहा है। समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों का एक दल एचएसआईआईडीसी कार्यालय पहुंचा और इस संबंध में लिखित शिकायत दी। ग्रामीण पहले भी गंदे पानी की निकासी, कचरे के ढेर और प्रदूषण को लेकर शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। राम सिंह, मोहर सिंह, कमल, धर्मेंद्र, हेमराज, सोनू, शेर बहादुर, सतवीर और हवा सिंह सहित अनेक लोगों ने बताया कि मंगलवार को कूड़ा डंप करने वाला एक डंपर मौके पर पकड़ा गया है, जिसकी भी शिकायत अधिकारियों को दी गई है। स्थानीय निवासी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस पर तुरंत रोक लगाई जाए, कचरे के अवैध निस्तारण पर कड़ी कार्रवाई हो, और क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए। बताया कि कूड़ा जलाए जाने से उठने वाले धुएं से आसपास के गांवों के लोग काफी परेशान हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें