फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी में ज्वेलर्स की दुकान पर फायरिंग, दुकानदार घायल

हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश दिन के उजाले में भी वारदात के अंजाम देने से नहीं कतराते। रेवाड़ी के बावल के कटला बाजार में सोमवार को एक ज्वेलर्स की दुकान में तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। तीनों नकाबपोश बाइक पर सवार होकर आए थे। दिन-दिहाड़े गोली चलाने से बाजार के दुकानदारों में दहशत फैल गई है। दुकान में मौके पर संचालक प्रीतम सोनी और उसका बेटा मौजूद था। बेटे के पैर में गोली लगी है। दुकान में मौजूद एक महिला ग्राहक से भी 2 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें