फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: प्रिया के परिजनों ने किए कई खुलासे, तीन साल पहले हुई थी योगेश और प्रिया की दोस्ती

शनिवार को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में करनाल के थाना सदर बाजार गोशाला रोड निवासी प्रिया के परिजन करनाल से पहुंचे। प्रिया के परिवार वालों ने योगेश के साथ उसके रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। साथ ही यह भी बताया कि किन कारणों की वजह से योगेश और प्रिया के बीच में हमेशा लड़ाई हुआ करती थी। पलवल निवासी योगेश को प्रिया के बच्चे पसंद नहीं थे। वह नहीं चाहता था कि उसके बच्चे भी उसके साथ रहें। इस बात को लेकर दोनों में हमेशा अनबन रहती थी। प्रिया अपने तीनों बच्चों को साथ रखना चाहती थी। दोनों की 3 साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पिछले वर्ष ही दोनों धारूहेड़ा में रहने के लिए आए थे। प्रिया ने अपने पति को 3 साल पहले तलाक दे दिया था। योगेश की पत्नी से तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें