फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन से पहले पुलिस अलर्ट, रेवाड़ी में कांग्रेस नेताओं को घरों पर रोका

संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस की तरफ से दिल्ली में आयोजित विरोध-प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रेवाड़ी में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी और शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी को मंगलवार सुबह उनके घरों पर पुलिस निगरानी में रखा गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें घर में रोका गया हुआ है ताकि वे दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रेवाड़ी में सुबह से ही पुलिस टीमें दोनों जिला अध्यक्षों के आवास पर पहुंच गईं और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि रेवाड़ी सिटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने भी कहा कि उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने उनके आवास पर निगरानी लगा दी। उधर, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव मंगलवार को रेवाड़ी में मौजूद थे, लेकिन देर शाम गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। पुलिस उनकी गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है। पूर्व विधायक चिरंजीव राव भी गुरुग्राम ही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें