फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: वॉर्ड दो में विकास के दावों के बीच सीवर ओवरफ्लो, गंदगी से लोग परेशान

शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 04:44 PM IST

शहर के वॉर्ड दो में विकास कार्यों के बावजूद कई स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो और गंदगी की समस्या बनी हुई है। करीब सात हजार आबादी वाले इस वार्ड में सुभाष नगर, सज्जन कॉलोनी, गौतम नगर, नसियाजी रोड का हिस्सा, टीपी स्कीम, दुर्गा कॉलोनी पार्ट-2, शांति नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी और नई आबादी का कुछ क्षेत्र शामिल है। वार्ड में उमा भारती स्कूल के पास जमा दूषित पानी से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले की तुलना में वार्ड में विकास कार्य जरूर हुए हैं, लेकिन सीवर जाम और गंदगी की समस्या अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है। वॉर्ड पार्षद सुरेश शर्मा ने बताया कि उनके कार्यकाल में करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा करीब 35 लाख रुपये में वर्क ऑर्डर हो चुके हैं। 15 लाख रुपये का कार्य शुरू हो चुका है जबकि 25 लाख रुपये का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। उन्होंने बताया कि वार्ड में छोटी-बड़ी करीब 32 सड़कों का निर्माण कराया गया है तथा पार्कों का सुंदरीकरण किया गया है। वहीं, काठमंडी से लेकर झज्जर फ्लाईओवर तक के रोड का भगवान विश्वकर्मा मार्ग का नामकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि यहीं पर 80 लाख रुपये की लागत से भगवान विश्वकर्मा स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा। पार्षद के अनुसार जर्जर बिजली तार बदलवाए गए हैं। कई स्थानों पर सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन को भी दुरुस्त कराया गया है। जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। जिन स्थानों पर पहले कूड़े के ढेर लगते थे, वहां सफाई कराकर पार्क विकसित किए गए हैं। इसके बावजूद विद्यालय के पास सीवर के पानी की निकासी की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है। वहीं काली माता रोड पर आस्था कुंज के निकट सड़क किनारे फैला कूड़ा भी लोगों की नाराजगी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें