फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का किया प्रदर्शन

हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से रेवाड़ी के बाल भवन में जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष युद्ववीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी शामिल थे। इसमें 10 से 55 आयु वर्ग के लोग भी शामिल रहे। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया, जिसमें पारंपरिक योगासन, कलात्मक एकल, कलात्मक युगल और कलात्मक समूह शामिल थे। प्रतियोगिता के अंत में, विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को योग के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस आयोजन में स्थानीय लोगों, स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने भी भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें