फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: भाजपा ने नगर परिषद को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया: निहारिका चौधरी, कांग्रेस पार्टी की चेयरपर्सन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 21 Apr 2026 07:43 PM IST

नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की चेयरपर्सन उम्मीदवार नेहारिका चौधरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में नगर परिषद को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपये डकारे गए और अब भाजपा किस मुंह से जनता के बीच वोट मांगने जाएगी। नेहारिका चौधरी ने कहा कि नगर परिषद में चेयरपर्सन भाजपा की होने के कारण पिछले पांच वर्षों में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। शहर की जनता की गाढ़ी कमाई को दोनों हाथों से लूटने का काम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान आम लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ा। पानी की सप्लाई तक नियमित नहीं हो पाई और लोगों को दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और सार्वजनिक शौचालय शराबियों के अड्डे बन गए हैं। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घोषणा पत्र के 32 वादे भी नहीं किए पूर: कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि पिछले नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 32 वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। भाजपा हर चुनाव में झूठे वादे कर जनता को गुमराह करती है, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर केवल कमीशनखोरी का खेल चला। प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर भी बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई। लोगों को अपने काम के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़े, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें