फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : निजी स्कूल ने झुग्गी झोपड़ी संस्कार केंद्र के बच्चों की मदद की

निजी स्कूल ने झुग्गी झोपड़ी संस्कार केंद्र के बच्चों की मदद की। सामाजिक सरोकार के तहत एक निजी स्कूल के बच्चों ने एसएन झुग्गी झोपड़ी संस्कार केंद्र में प्रधानाचार्य ऊना राय चौधरी से प्रेरित होकर कपड़े, किताबें, स्टेशनरी और खिलौने उपहार के रूप में दिए। ताकि यह बच्चे प्रेरित होकर अच्छे संस्कार लें और अच्छी पढ़ाई कर सरकारी स्कूल में एडमिशन ले सकें। संस्कार केंद्र के संचालक नरेंद्र गुगनानी ने बताया की 8 नवंबर को लगभग 47 बच्चों को सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए ढालियावास, कृष्णा नगर मड हट और पदैयावास से आए अध्यापकों के साथ भेजा गया। इस वर्ष 12 अप्रैल से आज तक लगभग 160 से ज्यादा बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजा गया, जिसमें से कुछ का एडमिशन कागजों में कमी के कारण नहीं हो पा रहा उनके लिए भी सरकारी स्कूलों के अध्यापक तथा केंद्र की अध्यापिकाओं नीलम गुप्ता, डोली पॉल, वंदना गुप्ता, सविता भगत तथा हरवेश चाहर ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें