फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर भरी हुंकार, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रेवाड़ी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई रेवाड़ी नगर परिषद के कर्मचारियों की आम सभा वीरवार को संजय पार्क में जिला प्रधान ईश्वर गोडवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों और आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। सभा का संचालन उपप्रधान बसंत कुमार ने किया। जिला प्रधान ईश्वर गोडवाल सहित कर्मचारी नेताओं ने हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 13 मई 2026 को हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रेवाड़ी नगर परिषद के कर्मचारी 6, 7 और 8 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 8 अगस्त तक 13 मई के समझौते में मानी गई सभी मांगों के संबंध में पत्र जारी किए जाएं, अन्यथा प्रदेशभर के कर्मचारी आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने हड़ताल को दबाने का प्रयास किया तो तीन दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने जैसा कठोर निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, बैठक के दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ की रेवाड़ी इकाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी सर्वसम्मति से जिला प्रधान ईश्वर गोडवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें शिवा को प्रधान, घनश्याम को वरिष्ठ उपप्रधान, अनीता देवी को उपप्रधान, प्यारेलाल को सचिव, रमेश कुमार को कोषाध्यक्ष, सागर को प्रेस सचिव और मीनू को संगठन सचिव चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर राज्य उपप्रधान बसंत कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुमित्रा, सदस्य पूनम देवी, रेवाड़ी रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान आरडी शर्मा, राजेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें