फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: राव इंद्रजीत सिंह की छांव सब पर, हम उनके कार्यकर्ता : आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गंगायचा अहीर गांव पहुंचकर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गंगायचा अहीर की जनता ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी और विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया है। अटेली की जनता ने उन्हें विधायक और मंत्री बनने का गौरव दिया, लेकिन गंगायचा अहीर की जनता ने भी न केवल उनके लिए बल्कि पूरी पार्टी के लिए दिल से समर्थन किया और चुनाव में सक्रिय सहयोग करते हुए घर-घर जाकर वोट मांगे है। आरती सिंह राव ने कहा कि गंगायचा अहीर का राजनीतिक और सामाजिक योगदान बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा गंगायचा अहीर ने हमेशा राव इंद्रजीत को अपार समर्थन दिया है। यहा की जनता ने लक्ष्मण यादव को भी एकतरफा वोट देकर विजयी बनाया। यह गाँव वास्तव में धन्यवाद का हकदार है। भारत सरकार और हरियाणा सरकार दोनों में गंगायचा अहीर की साझेदारी बहुत बड़ी है। यह लोगों का प्यार और विश्वास ही है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी कायम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें